Kisan Suvidha Portal Kya Hai किसानों के लिए स्मार्ट ऐप 2023

अभी हाल ही 2023 में भारत सरकार ने Kisan Suvidha Portal लॉन्च किया है इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Kisan Suvidha Portal Kya Hai और ये किसानों के लिए स्मार्ट ऐप के तौर पर कैसे इस्तेमाल किया जाएगा।

अगर आप कीसान हैं और भारत सरकार के द्वारा बनाए गए किसान भाइयों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाते हैं तो ये पोस्ट Kisan Suvidha Portal Kya Hai आप ही के लिए है क्योंकि आप इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के लिए बनाए गए सभी पोर्टल को एक ही जगह देख पाएंगे।

Kisan Suvidha Portal Kya Hai 2023

Kisan Suvidha Portal एक ऐसा पोर्टल है जिस पर आप किसानों से संबंधित कई सारी योजनाओं को एक ही जगह पर देख पाएंगे और उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

उदाहरण के लिए अगर आप PM Kisan Yojna में शामिल हैं तो इसकी जानकारियां देखने के लिए किसी अलग पोर्टल पर जाया करते थे और किसान से जुड़ी कोई अन्य योजनाओं के लिए अलग पोर्टल पर।

लेकिन अब आप किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं को एक ही पोर्टल Kisan Suvidha Portal पर देख पाएंगे और साथ ही उसमें रजिस्ट्रेशन या बदलाव भी कर पाएंगे।

Kisan Suvidha Portal Kya Hai पर एग्रीकल्चर से जुड़ी करीब 17 योजनाएं है एवं एनिमल से जुड़ी करीब 5 योजनाएं दिया गया है।

और इन सभी योजनाओं को आप एक ही पोर्टल किसान सुविधा पर देख पाएंगे।

Kisan Suvidha Portal पर आप नीचे दिए गए निम्नलिखित 17 कृषि योजनाओं का लाभ ले पाएंगे।

  • 1. पीएम किसान
  • 2. उर्वरक
  • 3. किसान रथ
  • 4. फसल बीमा
  • 5. कृषि विपणन और खरीद
  • 6. कृषि विज्ञान केंद्र
  • 7. मिट्टी की उर्वरता
  • 8. जैविक खेती
  • 9. बीज के बारे में जानकारी
  • 10. कृषि मशीनरी
  • 11. बागवानी
  • 12. प्रशिक्षण और विस्तार सेवाएं
  • 13. सरकारी योजनाएं
  • 14. निर्देशिका सेवाएं
  • 15. सलाहकार सेवाएं
  • 16. डीडी किसान
  • 17. PMKSY – Micro lrrigation

इसी तरह से आप Kisan Suvidha Portal पर पशुपालन से संबंधित 5 तरह के स्कीम के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं जो निम्नलिखित है।

  • 1. पशुओं के सामान्य रोग और इलाज।
  • 2. एआई के लाभ।
  • 3. पशुओं के प्रमुख नस्लें।
  • 4. पशुओं के प्रमुख टीकाकरण।
  • 5. केंद्रीय टीकाकरण योजनाएं।

तो देखा आपने इतनी सारी योजनाओं और स्कीम का लाभ आप एक ही पोर्टल से ले सकते हैं।

अभी तक आप इन सभी योजनाओं एवं स्किन के लाभ लेने के लिए कई सारे अलग-अलग पोर्टल पर जाया करते थे।

लेकिन अब आप सिर्फ किसान सुविधा पोर्टल पर जाएंगे और ऊपर दिए गए सभी योजनाओं एवं स्कीम के बारे में जानकारियां हासिल कर पाएंगे।

अब हम नीचे इन सभी योजनाओं एवं स्कीम के बारे में संक्षिप्त में जानकारी लेंगे।

1. PM Kisan – पीएम-किसान

अगर आप PM Kisan सम्मान निधि योजना में शामिल है तो इस योजना से संबंधित निम्नलिखित सुविधाएं आप Kisan Suvidha Portal पर ले सकते हैं।

  • लाभार्थी और किसान की स्थिति जानना।
  • आधार संख्या में बदलाव करना।
  • पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन का स्टेटस चेक करना।
  • पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन करना।
  • पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेना।

तो इस तरह से आप Kisan Suvidha Portal पर पीएम किसान से संबंधित ऊपर दिए गए सभी सुविधाएं ले सकते हैं।

2. Kisan Suvidha Portal पर उर्वरक की जानकारी

अगर आप Kisan Suvidha Portal पर जाते है तो Fertilizers या उर्वरक के बारे में निम्नलिखित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

  • उर्वरक स्टॉक की स्थिति जानना।
  • उर्वरक का मूल्य प्राप्त करना।
  • उर्वरक रिटेलर्स के बारे में जानकारी पाना।

यानी अभी तक आप उर्वरक के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी अन्य पोर्टल पर जाया करते थे।

लेकिन अब आप किसान सुविधा पोर्टल पर ही उर्वरक के बारे में सभी तरह के जानकारियां पा सकते हैं।

3. किसान रथ योजना – Kisan Rath

अगर आप किसान रथ योजना के बारे में लगभग सभी तरह की जानकारियां को प्राप्त करना चाहते हैं तो ये भी Kisan Suvidha Portal पर उपलब्ध है।

किसान सुविधा पोर्टल पर आप किसान रथ के बारे में निम्नलिखित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

  • आपके क्षेत्र में परिवहन सेवा प्रदाता कहां पर है इसकी जानकारी प्राप्त करना।
  • किसान रथ से जुड़ी एप्लीकेशन डाउनलोड करने का लिंक प्राप्त करना।
  • किसान रथ से जुड़ी सहायता प्राप्त करने वाला हिंदी एवं इंग्लिश वीडियो।
  • किसान रथ से जुड़ी बहुत सारे ऑफर्स प्राप्त करना।

तो इस तरह से आप किसान सुविधा पोर्टल पर किसान रथ के बारे में सभी तरह के जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

4. फसल बीमा – Crop Insurance

किसान सुविधा पोर्टल पर आप फसल बीमा से संबंधित 6 तरह के सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं जो निम्नलिखित है।

  • Premium Calculator
  • Application Status
  • Insurance Directory
  • Bank Directory
  • Crop Loss
  • Apply Online for Crop Insurance

यानी एक ही पोर्टल पर आप फसल बीमा के लिए प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं, एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं, इंश्योरेंस डायरेक्टरी के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

और बैंक डायरेक्टरी के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं साथ ही क्रॉप लोन की जानकारी ले सकते हैं और फसल के लिए इंसुरेंस ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं।

5. कृषि विपणन और खरीद – Agriculture Marketing and Procurement

अगर आप अपने एरिया में मंडियों के बारे में जानकारी चाहते हैं और फसल का रेट जानना चाहते हैं तो फिर Kisan Suvidha Portal पर पांचवा ऑप्शन कृषि विपणन और खरीद पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

कृषि विपणन और खरीद इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने 4 निम्नलिखित ऑप्शन और आ जाएंगे।

  • APEDA
  • Agriculture Marketing
  • नैफेड
  • State Procurement Portals

6. कृषि विज्ञान केंद्र (KVK)

अगर आप अपने फसल के बारे में किसी भी तरह के बीमारी के लिए किसान विकास अधिकारी से बातचीत करना चाहते हैं तो किसान सुविधा पोर्टल पर छठा ऑप्शन कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) पर क्लिक करें।

कृषि विज्ञान केंद्र या KVK के अंदर निम्नलिखित तीन तरह की सुविधाएं दी गई होती है।

  • Find KVK
  • Facilities
  • Package of Practices

7. मिट्टी की उर्वरता – Soil Fertility

कई बार किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाते हैं और उसका रिपोर्ट उन्हें समय से नहीं मिल पाता है।

तो अगर आप भी अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाए हैं और उसका रिपोर्ट आपको ऑनलाइन डाउनलोड करना है तो फिर किसान सुविधा पोर्टल पर आकर सातवा नंबर ऑप्शन मिट्टी की उर्वरता या Soil Fertility पर क्लिक करें।

मिट्टी की उर्वरता या Soil Fertility में हमें निम्नलिखित दो तरह की सुविधाएं मिलती है।

  • Get your Soil Health Card
  • Soil Testing Lab

इसके अलावा आप मिट्टी की उर्वरता या Soil Fertility ऑप्शन के जरिए आप अपने नजदीकी लैब की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card Online Apply

8. जैविक खेती – Organic Farming

भारत में जैविक खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते अब हम रासायनिक खादों के दुष्प्रभाव से दूर हो रहे हैं और ये जरूरी भी है।

अगर आप जैविक खेती या Organic Farming के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो Kisan Suvidha Portal पर आठवां नंबर ऑप्शन “जैविक खेती” पर क्लिक करें।

9. बीज – Seeds

अगर आप फसलों के बीज से संबंधित जानकारी चाहते हैं और बीज डीलर या बीज किस्म के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर किसान सुविधा पोर्टल पर 9वा ऑप्शन बीज या Seeds पर क्लिक करें।

इस ऑप्शन के जरिए आप अपने एरिया में बीज डीलर से संपर्क कर पाएंगे और बीच के अलग-अलग किस्म के बारे में भी जानकारी ले पाएंगे।

10. कृषि मशीनरी – Farm Machinery

अगर आप किसी भी तरह के कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर या पानी वाला मोटर या अन्य कोई यंत्र खरीदना चाहते हैं तो किसान सुविधा पोर्टल पर दसवां ऑप्शन कृषि मशीनरी या Farm Machinery पर क्लिक करें।

इस ऑप्शन के जरिए आप अपने कृषि यंत्र पर मिलने वाला सब्सिडी को भी चेक कर पाएंगे और इतना ही नहीं आप इस ऑप्शन पर क्लिक करके नीचे दिए गए 6 निम्नलिखित सुविधाओं को देख सकते हैं।

  • Know your Manufacturer & Dealer
  • Subsidy Calculator
  • Track Your Application Status
  • Find Your CHC
  • Sale & Purchase
  • FARMS App Installation link

इसके अलावा भी Kisan Suvidha Portal 7 तरह के और सुविधाएं हैं जिसे आप इस पोर्टल पर आकर देख सकते हैं।

किसान सुविधा पोर्टल किसानों के लिए एक स्मार्ट ऐप के रूप में है जिसके जरिए एक ही पोर्टल पर आप किसानों से जुड़ी कई सारी योजनाओं एवं स्कीम को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan KYC Kaise Kare

और अंत में

इस पोस्ट में हमने सीखा कि Kisan Suvidha Portal Kya Hai और अगर आप किसान हैं तो इस पोर्टल को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बुकमार्क कर लें ये आपके बहुत काम आने वाला है।

हमें उम्मीद है इस पोस्ट से आपको किसान सुविधा पोर्टल के बारे में लगभग पूरी जानकारी मिल गई होगी, आप अपना प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें जय जवान जय किसान।

Leave a Comment